होम latest News Punjab के युवाओं को मिली सरकारी नौकरी’ CM Maan बोले- ‘ऐतिहासिक मोड़...

Punjab के युवाओं को मिली सरकारी नौकरी’ CM Maan बोले- ‘ऐतिहासिक मोड़ है

0

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने दावा किया कि उनकी सरकार ने नौकरियां दी हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने अब तक युवाओं को करीब 45,000 नौकरियां दी हैं और वे राज्य का गौरव बहाल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. सीएम मान ने विभिन्न विभागों में 293 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के महज 30 महीनों में 44,974 नौकरियां दी हैं।उन्होंने कहा यह एक ऐतिहासिक मोड़ है, जो युवाओं की किस्मत बदल देगा. इस स्थल पर ऐसे कई कार्यक्रम हुए, जिनमें युवाओं को विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियां मिलीं।

योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई- सीएम मान

सीएम मान ने विभागों में रिक्त पदों को भरने के बारे में कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए एक पुख्ता व्यवस्था अपनाई गई है, जिसके कारण 44,000 से अधिक पदों में से एक भी नियुक्ति को अब तक किसी अदालत में चुनौती नहीं दी गई है.  उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के लिए यह गर्व की बात है कि इन युवाओं को पूरी तरह से योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है।

उन्होंने कहा कि यह पहला समारोह नहीं है, इससे पहले भी राज्य सरकार ने युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को इस नेक काम में भागीदार बनाकर पंजाब के प्राचीन गौरव को बहाल करने के लिए पुरजोर प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के ठोस प्रयासों के कारण राज्य से पलायन रुक गया है और बाहर से लोग अपने राज्य लौट रहे हैं।

‘युवा सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बन रहे’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवा अब कमाई की तलाश के लिए दूसरे देश जाने के बजाय यहीं नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो युवा पहले दूसरे देशों में गए थे, वे भी अब वापस आ रहे हैं और कड़ी मेहनत करके नौकरी पा रहे हैं।

मान ने कहा कि यह देखकर खुशी हो रही है कि वांछित परिणाम सामने आ रहे हैं और युवा राज्य की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में सक्रिय भागीदार बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि यह रिकॉर्ड में दर्ज है कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं द्वारा दाखिले में भारी वृद्धि देखी जा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के कल्याण के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

‘घरों के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी’

भगवंत मान ने कहा उनकी सरकार का ध्यान यह सुनिश्चित करने की ओर है कि युवा नौकरी मांगने वाले के बजाय नौकरी देने वाले बनें. उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से पंजाब को प्रगतिशील और समृद्ध बनाना समय की मांग है।

स्वास्थ्य क्षेत्र के बारे में मान ने कहा कि सरकार द्वारा पहले ही 842 ‘आम आदमी क्लीनिक’ स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें दो करोड़ से अधिक लोगों का इलाज किया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे 30 और ‘क्लीनिक’ स्थापित किए जा रहे हैं, जिनसे लोगों को उनके घरों के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

Google search engine


पिछला लेखJalandhar: सेंट्रल टाउन में लुटेरों ने ई- रिक्शा चालक पर किया हमला, CCTV में कैद हुई घटना
अगला लेखकौन हैं IAS Tuhin Kanta Pandey? जो बने नए वित्त सचिव, क्या है Punjab से उनका Connection