होम latest News ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली Trains रद्द

ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली Trains रद्द

0

शंभू के पास रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर बड़ा असर पड़ा है।

शंभू के पास रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों पर बड़ा असर पड़ा है। सूत्रों अनुसार सुरक्षा कारणों के चलते रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते लिया फैसला
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। मौके पर रेलवे पुलिस, आरपीएफ और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। ट्रैक की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है।  अधिकारियों का कहना है कि स्थिति सामान्य होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।
Google search engine


पिछला लेखPunjab में 9 नगर निगमों के चुनावों को लेकर अहम घोषणा , इस तारीख को होगी वोटिंग
अगला लेखपंजाब में इस दिन हुआ छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद