होम latest News महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर...

महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग

0

शिकायत में एडवोकेट उज्जवल भसीन ने बताया कि वे एडवोकेट जतिन वर्मा के साथ मिलकर यह गंभीर शिकायत दर्ज करवा रहे हैं।

महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग उठी है। इस संबंध में सेक्टर-43 स्थित जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एडवोकेट उज्जवल भसीन ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, चंडीगढ़ को शिकायत दी है।
शिकायत में एडवोकेट उज्जवल भसीन ने बताया कि वे एडवोकेट जतिन वर्मा के साथ मिलकर यह गंभीर शिकायत दर्ज करवा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो क्लिप में योगराज सिंह द्वारा महिलाओं के प्रति अत्यंत शर्मनाक, अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
शिकायत में कहा गया है कि वायरल क्लिप में कथित रूप से की गई टिप्पणी न केवल महिलाओं के सम्मान और गरिमा का अपमान है, बल्कि समाज में नारी के प्रति गलत संदेश भी देती है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, इस तरह की टिप्पणी हर महिला—मां, बहन, बेटी और पत्नी—की गरिमा और सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि एक सार्वजनिक और प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
Google search engine


पिछला लेखPunjab Weather: पंजाब के 7 जिलों में आंधी-तूफ़ान और बारिश का अलर्ट, जानें आने वाले दिनों का हाल
अगला लेखइच्छा मृत्यु के बाद परिवार ने हरीश राणा के अंग दान करने का लिया फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ