Ebola Virus Outbreak in DRC: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) में Ebola outbreak तेजी से गंभीर होता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 तक देश में 4,381 confirmed cases और 2,011 मौतें दर्ज की गई हैं। यह प्रकोप पांच प्रांतों तक फैल चुका है।
तीन महीने से भी कम समय में 2,000 से ज्यादा मौतें
मौजूदा Ebola outbreak को स्वास्थ्य अधिकारियों ने बेहद तेजी से फैलने वाला प्रकोप बताया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मौतों का आंकड़ा कुछ ही समय में 1,000 से बढ़कर 2,000 के पार पहुंच गया है। यह गति इस outbreak को बेहद चिंताजनक बनाती है।
यह प्रकोप Bundibugyo virus के कारण हो रहा है। WHO के अनुसार, DRC में मई 2026 में इस बीमारी के outbreak की आधिकारिक घोषणा की गई थी।
WHO और International Agencies ने बढ़ाई Response Activities
तेजी से बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य एजेंसियां Ebola treatment centres, surveillance, testing और contact tracing को मजबूत करने में जुटी हैं। हालांकि, प्रभावित क्षेत्रों में insecurity, healthcare resources की कमी और लोगों में बीमारी को लेकर mistrust जैसी चुनौतियां containment efforts को मुश्किल बना रही हैं। WHO के अनुसार, Uganda में भी Bundibugyo virus के मामले सामने आए थे, हालांकि वहां जून के बाद नए मामलों की रिपोर्ट नहीं हुई थी।
सबसे बड़े Ebola Outbreaks में शामिल
मौजूदा DRC outbreak अब Ebola के इतिहास के सबसे बड़े outbreaks में शामिल हो गया है। इससे बड़ा outbreak 2014-16 के दौरान West Africa में हुआ था, जिसमें Guinea, Liberia और Sierra Leone में 11,310 मौतें दर्ज की गई थीं।
क्या है Ebola Virus?
Ebola एक गंभीर viral disease है, जो संक्रमित व्यक्ति के blood और अन्य bodily fluids के direct contact से फैल सकती है। बीमारी के दौरान शुरुआती लक्षणों में fever, कमजोरी, muscle pain, headache और sore throat जैसे symptoms हो सकते हैं। गंभीर मामलों में bleeding और organ failure जैसी complications भी हो सकती हैं।








