कांग्रेस की अंदरूनी कलह अमृतसर में भी देखने को मिल रही है।

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ अमृतसर में भी पोस्टर लगे हैं। पोस्टरों में चन्नी को कांग्रेस से निकालने की अपील की गई है। पोस्टरों पर चन्नी को निशाना बनाते हुए कई विवादित नारे लिखे गए हैं। एक पर लिखा है, “घर-घर दे विच चली गल, चन्नी चल्या भाजपा वल।” दूसरे पोस्टर में लिखा है, “राहुल गांधी से कांग्रेसियों की एक ही पुकार, चन्नी को कांग्रेस से करो बाहर।” वहीं तीसरे पोस्टर पर लिखा है, “चन्नी जी, आपने भाजपा की क्यों मानी जी? सामने आओ चन्नी जी।”
चन्नी को निशाना बनाते हुए कई विवादित नारे लिखे गए हैं।
चन्नी को निशाना बनाते हुए कई विवादित नारे लिखे गए हैं।
बुधवार सुबह सैर करने पहुंचे लोगों की नजर जैसे ही इन पोस्टरों पर पड़ी, उन्होंने इसे पढ़ना शुरू कर दिया। कई लोगों ने पोस्टरों के फोटो और वीडियो भी बनाए। हालांकि, इस मामले पर अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, पोस्टर लगाने वालों की भी आधिकारिक तौर पर पहचान नहीं हो पाई है।
मतभेद और गुटबाजी की ओर इशारा
फिलहाल इन पोस्टरों ने पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं पार्टी के भीतर जारी मतभेद और गुटबाजी की ओर इशारा करती हैं। हालांकि, पोस्टरों के पीछे किसका हाथ है और उनका उद्देश्य क्या है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
इन पोस्टरों के सामने आने के बाद शहर में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। चर्चा है कि ये पोस्टर अमृतसर के कुछ कांग्रेस नेताओं की ओर से लगाए गए हैं, जिन्हें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का करीबी समर्थक माना जाता है।
चन्नी जमकर बागी तेवर दिखा रहे
पंजाब चुनाव से पहले पूर्व CM व जालंधर सांसद चरणजीत चन्नी जमकर बागी तेवर दिखा रहे हैं। अब उनकी टक्कर सिर्फ प्रदेश प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग से नहीं बल्कि सीधे हाईकमान से होती नजर आ रही है। हाईकमान के भेजे AICC प्रभारी भूपेश बघेल का वह बायकॉट कर चुके हैं। वड़िंग की अगुआई वाले कार्यक्रमों में चन्नी के समर्थन में नारे लग रहे हैं।
पिछला लेखJalandhar में Excise Team से विवाद के बाद गोलियां चली:ADCP बोले- 4 लोगों पर पर्चा दर्ज, एक गिरफ्तार; रेड करने गई थी टीम
अगला लेखJalandhar में CIA स्टाफ को मिली बड़ी कामयाबी, 1 किलो 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी अरेस्ट