एअर इंडिया ने बताया कि 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा.
थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इससे विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ. विमान ने दिल्ली में सेफ लैंडिंग की. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित विमान से उतर गए हैं. ये घटना आज मंगलवार की है. कुछ यात्रियों और क्रू को हल्की चोटें आईं. एहतियात के तौर पर उन्हें एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और इलाज के लिए ले जाया गया है. जिस विमान के साथ ये हादसा हुआ उसका नंबर AI2379 है.
एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है और घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है.
कंपनी ने क्या कहा?
एअर इंडिया ने कहा, 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ देर के लिए टर्बुलेंस (हवा के झटकों) का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई में अचानक थोड़ा बदलाव आया. विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए हैं.
एयरलाइन्स ने आगे कहा, जिन कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं उन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया है. यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई एअर इंडिया की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम प्रभावित लोगों को हर ज़रूरी मदद दे रहे हैं और जांच के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं.