मुंबई में गुरुवार को होने वाली BCCI की हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग भारतीय क्रिकेट के लिए काफी अहम मानी जा रही है.

बोर्ड मुख्यालय में होने वाली इस बैठक में BCCI के शीर्ष अधिकारी, हेड कोच गौतम गंभीर, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण शामिल हो सकते हैं. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सीनियर पुरुष टीम के हालिया प्रदर्शन की समीक्षा करना है. साथ ही यह भी परखा जाएगा कि पिछले कुछ महीनों में टीम की योजनाओं में क्या सफल रहा और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है. इंग्लैंड और आयरलैंड के दौरों में मिली हार के बाद यह समीक्षा पहले ही प्रस्तावित थी, लेकिन व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के चलते इसे टाल दिया गया था.
Rohit-Virat (Ro-Ko) के ODI भविष्य पर फैसला
रोडमैप पर होने वाली बातचीत में ODI वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए तीन सीनियर खिलाड़ियों – रोहित शर्मा (Rohit Sharma ODI Future under BCCI Review Meeting), विराट कोहली (Virat Kohli) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) – के भविष्य पर भी चर्चा होगी. जहाँ बाद के दो खिलाड़ियों पर अभी कोई खास दबाव नहीं है, वहीं रोहित शर्मा पर काफी दबाव है. काफी समय से यह चर्चा है कि सिलेक्शन कमिटी के एक सदस्य ने रोहित को बताया था कि पैनल ने आगे बढ़ने का फैसला किया है. इंग्लैंड के हालिया दौरे के दौरान लॉर्ड्स में हुए ODI मैच के बाद रोहित से पूछा गया था कि क्या वह अपने करियर को अलविदा कह देंगे.
हालांकि पूर्व कप्तान और उनके करीबी लोगों ने इस पर चुप्पी साधे रखी, लेकिन चर्चा यह थी कि भले ही रोहित नाराज थे, फिर भी वह इसके लिए सहमत हो गए थे, लेकिन लॉर्ड्स (Rohit Sharma Lord’s Century) में शानदार शतक लगाने के बाद, फिलहाल के लिए उनके रिटायरमेंट की संभावना खत्म हो गई. इसके बावजूद, यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि रोहित अगले साल साउथ अफ्रीका जाने वाली फ्लाइट में सवार होंगे.
फिटनेस और चोटों पर नजर
सूत्रों के मुताबिक चर्चा का एक बड़ा हिस्सा खिलाड़ियों की फिटनेस और चोटों पर केंद्रित रहेगा. खासतौर पर हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर बोर्ड गंभीर है. लगातार चोटों से जूझ रहे पांड्या को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का अहम हिस्सा माना जा रहा है, लेकिन सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उनका वर्कलोड कितना होना चाहिए, इस पर मंथन होने की संभावना है.
बुमराह, सुंदर और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी फिटनेस के घेरे में
अफगानिस्तान के खिलाफ घोषित टी20 टीम ने भी भारतीय क्रिकेट की फिटनेस चुनौतियों को उजागर किया है. जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ियों का चयन फिलहाल फिटनेस पर निर्भर माना जा रहा है. ऐसे में बोर्ड भविष्य के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट और मेडिकल मॉनिटरिंग सिस्टम पर भी विचार कर सकता है.
2027 वनडे विश्व कप को लेकर लंबी रणनीति पर नजर
हालांकि बैठक में सिर्फ मौजूदा स्थिति पर ही चर्चा नहीं होगी. न्यूज़ीलैंड के आगामी मल्टी-फॉर्मेट दौरे, घरेलू बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और सबसे अहम 2027 वनडे विश्व कप को लेकर लंबी अवधि की रणनीति भी एजेंडे में शामिल है. चयन नीति, खिलाड़ियों की भूमिका, बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने और फिटनेस से जुड़े मानकों पर भी फैसला लिया जा सकता है.
यही वजह है कि इस समीक्षा बैठक को भारतीय क्रिकेट के भविष्य से जोड़कर देखा जा रहा है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप में भारत की चुनौती को मजबूत बनाने के लिए टीम प्रबंधन और बोर्ड के बीच तालमेल, खिलाड़ियों की उपलब्धता और फिटनेस सबसे बड़े मुद्दे होंगे. ऐसे में मुंबई में होने वाली यह बैठक आने वाले महीनों में भारतीय क्रिकेट की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है.
पिछला लेखTaapsee Pannu: बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी
अगला लेखKotakpura गोलीकांड-चडीगढ़ कोर्ट में Sukhbir Badal पेश:EX DGP सैनी की VC याचिका पर जवाब तलब