जालंधर के दर्शना नगर इलाके में गुरुवार देर रात नशे की हालत में बाइक चलाने के कारण सड़क हादसा हो गया।

नशे में धुत बाइक सवार ने सामने से आ रही एक्टिवा को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत रही कि उस पर सवार परिवार बाल-बाल बच गया। पीड़ित एक्टिवा ड्राइवर ने बताया कि वह परिवार के साथ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे स्पलेंडर बाइक नंबर PB 08 M 8282 के ड्राइवर ने एक्टिवा को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगना शुरू कर दिया।

भगवान की कृपा से वह और उसका परिवार बच गया

पीड़ित ने कहा कि आज भगवान की कृपा से वह और उसका परिवार बच गया, लेकिन नशे में वाहन चलाने वाले लोगों की लापरवाही से भविष्य में किसी की जान जा सकती है। उन्होंने ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

घटना की सूचना मिलते ही PCR पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही PCR पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी सूरत सिंह ने स्थिति का जायजा लिया और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

आरोपी बाइक सवार को हिरासत में लिया

पुलिस के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। नशे की हालत में वाहन चलाने के आरोपी बाइक सवार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
पिछला लेखMexico में फंसे Punjabi युवक का रोते हुए VIDEO:बोला- भागने पर पिटाई की, चल नहीं पा रहा हूं
अगला लेखJalandhar में अवैध शराब की सूचना पर रेड:लेडी कांस्टेबलों संग खंगाला मकान, तलाशी में कुछ नहीं मिला; खाली हाथ लौटी टीम