जालंधर के मकदूमपुरा इलाके में एक्साइज विभाग और स्थानीय पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर छापेमारी की।

टीम ने मौके की पूरी तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति या अवैध सामान बरामद नहीं हुआ। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए डिवीजन नंबर 4 की पुलिस महिला कांस्टेबलों के साथ मौके पर मौजूद रही।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए एक्साइज विभाग ने तुरंत विशेष टीम गठित की। स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर गुरुवार को इलाके में छापेमारी की। रिहाइशी इलाके में कार्रवाई होने के कारण पुलिस ने सावधानी बरती।
थाना डिवीजन नंबर 4 की टीम एक्साइज अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। घर की तलाशी के दौरान महिलाओं से जुड़ी स्थिति को ध्यान में रखते हुए महिला कांस्टेबलों को भी टीम में शामिल किया गया।
अचानक हुई कार्रवाई से मचा हड़कंप
पुलिस और एक्साइज की संयुक्त टीम ने संदिग्ध ठिकाने पर दबिश दी। टीम ने पूरे घर की बारीकी से तलाशी ली, लेकिन अवैध शराब या अन्य संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ। कार्रवाई के दौरान इलाके में कुछ समय के लिए हलचल रही।
थाना डिवीजन नंबर 4 की टीम एक्साइज अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची।
थाना डिवीजन नंबर 4 की टीम एक्साइज अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची।
देर तक चली तलाशी अभियान
काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बाद भी टीम को कोई अवैध शराब, संदिग्ध वस्तु या तस्करी से जुड़ा सामान बरामद नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सूचना के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इलाके में अवैध कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
पिछला लेखJalandhar में बाइक सवार ने एक्टिवा को मारी टक्कर:नशे की हालत में था, परिवार के साथ जा रहा था युवक
अगला लेखLudhiana में आज ‘Ek Sham Shiv Ke ‘ कार्यक्रम:दरेसी मैदान में कैलाश खेर गाएंगे भजन; AAP सरकार करवा रही आयोजन; Traffic Advisory जारी