कार्यक्रम में शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
लुधियाना के ऐतिहासिक रामलीला मैदान दरेसी में आज (14 अगस्त) शाम 6:30 बजे ‘एक शाम शिव के नाम’ का भव्य आयोजन होगा। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में पार्टी की सीनियर लीडरशिप भी मौजूद रहेगी। कार्यक्रम में मशहूर गायक कैलाश खेर शिव भजनों की प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में शिवभक्तों की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए लुधियाना पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसीपी ट्रैफिक जतिन बंसल ने शहरवासियों और राहगीरों की सुविधा के लिए विस्तृत ट्रैफिक और पार्किंग एडवाइजरी जारी की है।
जानकारी देते हुए एसीपी ट्रैफिक।
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी की मुख्य बातें:
- नो व्हीकल जोन: दरेसी ग्राउंड के आसपास के कुछ चिह्नित इलाकों को ‘नो व्हीकल जोन’ बनाया गया है, ताकि आयोजन स्थल के पास अनावश्यक भीड़भाड़ न हो।
- पार्किंग व्यवस्था: कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पार्किंग मैप के अनुसार निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करें।
- रूट डायवर्जन: शहर में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भारी वाहनों को जालंधर बाईपास और विश्वकर्मा चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
डायवर्जन आम राहगीरों को जाम से राहत देने के लिए
पुलिस प्रशासन ने बताया कि यह डायवर्जन आम राहगीरों को जाम से राहत देने के लिए किया गया है। लुधियाना पुलिस ने नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।