तापसी पन्नू की फिल्मों की खूब तारीफ की जाती है. एक्ट्रेस अपनी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं.

तापसी पन्नू साल में कम फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं. एक्ट्रेस की फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिलता है. अगर उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलती हैं तो भी एक्ट्रेस को उनकी एक्टिंग की वजह से पसंद किया जाता है. एक्ट्रेस मौजूदा समय में अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. अपने अब तक के करियर में उन्होंने कई फीमेल सेंट्रिक फिल्में की हैं जिन्हें काफी पसंद भी किया गया है. ऐसे में अब एक्ट्रेस की फिल्म गांधारी भी एक मां के स्ट्रगल पर बनी है. ऐसे में एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू के दौरान फिल्मों को लेकर अपने सिलेक्शन के बारे में बात की है.
तापसी ने बातचीत के दौरान बताया- सभी लोग अपने कन्फर्ट जोन में जा रहे हैं और वही पुराने मेथड्स को फॉलो कर रहे हैं. इंटेंसिटी और ग्लैमरस रोल्स के लिए इंडस्ट्री के पास 5 एक्ट्रेस होती हैं जिसको वे कास्ट करते हैं. साथ ही हार्ड हिटिंग और सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों के लिए उनके पास 5 और एक्ट्रेस का सेट है. मैंने इसी वजह से फिल्मों को ना कहना शुरू कर दिया. मैंने मेकर्स को ये कहते हुए फिल्में करनी छोड़ दीं कि इन फिल्मों की एंडिंग को तो कोई भी गेस कर सकता है. तो इसलिए मुझे ऐसी फिल्मों में कास्ट मत करिए. ये आपकी फिल्मों के लिए बुरा होगा.
तापसी ने आगे कहा- ‘ये एक स्नोबॉल एफेक्ट है. मेरे करियर की शुरुआत में मेरे पास मेनस्ट्रीम सिनेमा के घिसे-पिटे रोल्स के लिए समय नहीं था. मुझे उस तरह के रोल्स नहीं मिलते थे इसलिए मैंने अलग तरह के रोल्स करने शुरू कर दिए. और मेरा ये सौभाग्य था कि मेरे यो रोल्स बाद में मेनस्ट्रीम सिनेमा का हिस्सा बन गए.’ एक्ट्रेस अपने करियर में थप्पड़, मुल्क, पिंक, नाम शबाना और बेबी जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं.

कैसी है गांधारी फिल्म?

गांधारी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन देवाशीष माखिजा कर रहे हैं. वहीं कनिका ढिल्लों इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं. इसमें वे एक अंधी मां का रोल प्ले कर रही हैं जो अपने बच्चों की मुश्किल वक्त में परवरिश करती है. साथ ही फिल्म में उनका किरदार ये भी बताता है कि अगर किसी का बच्चा उससे छीन लिया जाए तो वो महिला किस हद तक जा सकती है. ये फिल्म 3 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
पिछला लेखRahul Gandhi ने उठाया दलितों के अपमान का मुद्दा, कहा- छुआछूत को बढ़ावा देना अपराध; PM FIR दर्ज करने का आदेश दें
अगला लेखTrain Cancelled: 1 September से 15 October तक कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें लिस्ट