अगर आप भी रोजाना काम पर जाने के लिए ट्रेन से सफर करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।
कई बार रेलवे को किसी कारणवश रोजाना चलने वाली ट्रेनों के संचालन में बदलाव करना पड़ता है। ऐसे में नियमित रूप से ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इन बदलावों की जानकारी होना बेहद जरूरी है।
अगर आप फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से सफर करते हैं, तो आपको बता दें कि स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण आने वाले दिनों में कई लोकल और ईएमयू ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। निर्माण कार्य के चलते स्टेशन की लाइन नंबर 4 और 5 पर करीब डेढ़ महीने तक काम चलेगा। इसके कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
ट्रेन नंबर 64057- पलवल-गाजियाबाद — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 64052- गाजियाबाद-पलवल — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 64076- नई दिल्ली-पलवल ईएमयू — 1 सितंबर और 15 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 64078- नई दिल्ली-पलवल — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 64071- बल्लभगढ़-शाहदरा — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 64013- पलवल-शाहदरा — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 64908- शाहदरा-बल्लभगढ़ — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 64015- पलवल-शाहदरा — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 64012- शाहदरा-पलवल — 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के कारण 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में रोजाना ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को सलाह है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का संचालन जरूर जांच लें, ताकि स्टेशन पहुंचने के बाद किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।