अमृतसर में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।

सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों की राहगीरों से बहस हो गई। देखते ही देखते बुजुर्ग व्यक्ति और प्रदर्शनकारी महिलाओं के बीच हाथापाई की नौबत तक आ गई।घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे की तरफ हाथ उठाते नजर आ रहे हैं। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।
पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने के बाहर प्रदर्शन
यह मामला बुधवार शाम का है। अमृतसर के लोहरी गेट स्थित डी डिवीजन थाने के बाहर कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पुलिस उनके बच्चों को घर से पूछताछ के लिए लेकर गई थी, लेकिन बाद में उनके खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की बात सामने आई।
इसी को लेकर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी डी डिवीजन थाने के बाहर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बच्चों को बिना पूरी जानकारी दिए घर से उठाया और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रदर्शन के कारण थाने के बाहर सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया।
प्रदर्शनकारियों और राहगीरों के बीच बहसबाजी होते हुए।
प्रदर्शनकारियों और राहगीरों के बीच बहसबाजी होते हुए।
रास्ता खोलने की बात पर राहगीरों से हुई बहस
रास्ते से गुजर रहे कुछ राहगीरों ने सड़क खोलने की बात कही। इसको लेकर प्रदर्शनकारियों और राहगीरों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला उस समय और बढ़ गया, जब एक बुजुर्ग व्यक्ति और प्रदर्शन कर रही महिलाओं के बीच तीखी बहस होने लगी।
बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश
सामने आए वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे की तरफ हाथ उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाथापाई की कोशिश भी नजर आ रही है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभालने की कोशिश की।
पिछला लेखJalandhar के 50 चौकों पर अपग्रेड होंगी ट्रैफिक लाइटें:कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने शुरू करवाया काम, ₹14 करोड़ होंगे खर्च
अगला लेखPunjab सरकार बोली- देश में सबसे अधिक सैलरी दे रहे:2024 में DA बढ़ाकर 42% किया, मुलाजिमों पर कुल रेवेन्यू का 51% हिस्सा खर्च