हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है. BCCI के साथ रिव्यू मीटिंग के बाद उन्होंने कप्तानी छोड़ी.

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है. हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी इंस्टाग्राम के जरिए दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि वो भारतीय महिला टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ रही हैं.

रिव्यू मीटिंग के बाद हरमनप्रीत ने छोड़ी कप्तानी

हरमनप्रीत कौर ने टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला BCCI के साथ हुई रिव्यू मीटिंग के बाद लिया. गुवाहाटी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की रिव्यू मीटिंग हुई थी, जिसकी अध्यक्षता BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने की. इस मीटिंग में भारतीय महिला टीम की तरफ से हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और कोच अमोल मजूमदार भी मौजूद थे.

कप्तानी छोड़ने का फैसला आसान नहीं- हरमनप्रीत

हरमनप्रीत कौर ने इंस्टाग्राम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ते हुए लिखा कि ये उनके लिए आसान फैसला नहीं था. इस फैसले से उनके जीवन के कई सारी यादें, इमोशन और त्याग जुड़े हैं.
हरमनप्रीत कौर ने बताया कि उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया. उनके लिए टीम हमेशा सबसे आगे रही. एक कप्तान के तौर पर उन्होंने टीम के लिए कुछ मुश्किल फैसले भी लिए, ताकि उसे और बेहतर बनाया जा सके.
उन्होंने अपने पोस्ट के आखिर में लिखा कि वो भारी मन के साथ कप्तानी छोड़ रही हैं. लेकिन अंदर एक संतोष भी है कि टीम अब बेहतर हाथों में हैं. उन्होंने बतौर कप्तान अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है. अब उनके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है. कप्तानी भले ही खत्म हो रही हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए उनका प्यार कभी नहीं कम होगा. उन्होंने अच्छे-बुरे दौर में साथ देने वाले अपने कोच, सपोर्ट स्टाफ, टीम मेट और परिवार के लोगों का शुक्रिया अदा किया.

कप्तान हरमनप्रीत कौर

37 साल की हरमनप्रीत कौर ने भारत के लिए 5 टेस्ट, 51 वनडे और 155 T20I में कप्तानी की है. बतौर कप्तान उनका आख़िरी काम पिछले महीने भारत को लगातार दूसरे एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल दिलाना रहा.
पिछला लेखLudhiana में आयुर्वेदिक क्लिनिक संचालक से लूट:सोने की अंगूठियां उतरवाईं, कैश-मोबाइल और सामान छीना; घर लौट रहे थे
अगला लेखआकाशवाणी भवन में Rahul-Priyanka मौजूद, EC दफ्तर जाने की कोशिश… दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सियासी बवाल