अमृतसर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए 2 यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब के अमृतसर श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंकॉक से आए 2 यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान विभाग ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। कस्टम विभाग के अधिकारियों ने इंडो-थाई एयरलाइंस की उड़ान संख्या SL214 से बैंकॉक से आए 2 यात्रियों से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है।
PunjabKesari
अधिकारियों की सतर्कता और प्रभावी जांच प्रणाली के चलते दोनों तस्करों को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान विभाग ने दोनों यात्रियों से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया, जिसकी कुल मात्रा 2,550 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

टिन के डिब्बों और शैम्पू की बोतलों में गांजा

आरोपियों ने गांजा की तस्करी के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया था। तस्करों ने इस गांजे को टिन के डिब्बों और शैम्पू की बोतलों में भरकर रखा था। कस्टम विभाग ने तुरंत मामला दर्ज कर गांजा जब्त कर लिया है और गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों को शक है कि ये दोनों तस्कर किसी संगठित तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकते हैं। विभाग यह भी जांच कर रहा है कि क्या यह गिरोह पहले भी इसी तरह से ड्रग्स की तस्करी करता रहा है। फिलहाल, विभाग ने जांच शुरू कर दी है।
पिछला लेखपंजाबी गायक Rajveer Jawanda की आज अंतिम विदाई, पूरे गांव में शोक की लहर
अगला लेखअब Railway Tickets कैंसिल करने की जरूरत नहीं! Indian Railways ला रहा है बड़ा बदलाव