FIR Against Punjab Police Constable

Jalandhar (PPTV News): कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने लंबे समय से पुलिस थानों, ट्रैफिक स्टैंड और पुलिस परिसरों में खड़े Seized Vehicles के निपटारे की प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे जरूरी दस्तावेज और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर अपने जब्त वाहनों को जल्द रिलीज करवा लें।

पुलिस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 2009 से 2022 तक जब्त किए गए कुल 13 वाहन फिलहाल ट्रैफिक स्टैंड/कमिश्नरेट पुलिस परिसर में खड़े हैं। लंबे समय से इन वाहनों को उनके मालिकों की ओर से रिलीज नहीं करवाया गया है।

Google search engine

इसके अलावा Motor Vehicles Act की Section 207 के तहत विभिन्न मामलों में जब्त किए गए कई अन्य वाहन भी कमिश्नरेट जालंधर के अलग-अलग पुलिस थानों और ट्रैफिक स्टैंड में लंबे समय से खड़े हैं।

Vehicle Owners को Police का Notice

कमिश्नरेट पुलिस ने इन जब्त वाहनों के निपटारे के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने संबंधित Vehicle Owners से कहा है कि वे अपने वाहनों के असल दस्तावेज लेकर संबंधित पुलिस अधिकारियों से संपर्क करें और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी कर वाहन रिलीज करवाएं।

पुलिस के इस कदम का उद्देश्य लंबे समय से पुलिस परिसरों में पड़े Seized Vehicles का नियमानुसार निपटारा करना और अनावश्यक रूप से जगह घेर रहे वाहनों की समस्या को दूर करना है।

वाहन मालिकों को सलाह दी गई है कि वे बिना देरी किए अपने जब्त वाहनों से संबंधित दस्तावेजों की जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई पूरी करें।

पिछला लेखGurdaspur Crime: दरांती से हमला कर Motorcycle, Cash और सामान लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
अगला लेखPunjab Vigilance Action: ₹15,000 रिश्वत लेते Patwari गिरफ्तार, जमीन के बंटवारे के बदले मांगे थे ₹1 लाख