Patwari Punit Kumar Yadav

Ludhiana (PPTV News): पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत Punjab Vigilance Bureau ने लुधियाना जिले में एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पुनीत कुमार यादव के रूप में हुई है, जो माल हल्का रुड़का, तहसील देहलों में पटवारी के पद पर तैनात था।

विजिलेंस ब्यूरो के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, आरोपी पटवारी के खिलाफ तहसील देहलों निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन का बंटवारा (Land Partition) करने के बदले पटवारी ने कुल ₹1 लाख की रिश्वत की मांग की थी।

Google search engine

शिकायत के मुताबिक, आरोपी पहले ही शिकायतकर्ता से ₹35,000 रिश्वत ले चुका था। इसके बाद भी वह रिश्वत की बाकी रकम की मांग कर रहा था।

Vigilance ने ऐसे पकड़ा

शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने Vigilance Bureau की Economic Offences Wing, Ludhiana से संपर्क किया। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने ट्रैप लगाया।

अधिकारियों के अनुसार, कार्रवाई के दौरान आरोपी पटवारी पुनीत कुमार यादव को ₹15,000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में की गई।

Anti-Corruption Act के तहत Case दर्ज

विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी पटवारी के खिलाफ Prevention of Corruption Act के तहत मामला दर्ज किया है। केस Economic Offences Wing के थाना लुधियाना में दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और रिश्वत से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

पिछला लेखJalandhar Police Action: सालों से थानों में खड़े जब्त वाहनों पर बड़ा एक्शन, Owners को Release कराने का Notice
अगला लेखPunjab Anti-Drug Campaign: 12 जिलों में 21,850 Teachers को Training देगी मान सरकार, Students के Mental Health पर फोकस