Mooliके पत्तों को लोग अक्सर फेंक देते हैं।

सर्दियों में मूली का सीजन होता है। आपको किसी न किसी तरह मूली को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। मूली की सब्जी, सलाद या फिर किसी दूसरी डिश के रूप में डाइट में शामिल कर सकते हैं।
लोग मूली का इस्तेमाल तो कर लेते हैं लेकिन मूली के पत्तों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसी ही गलती कर रहे हैं तो अब संभल जाएं। मूली के पत्तों में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।
मूली के पत्तों को फेंकने की बजाय आप इनसे टस्टी भुजिया बना सकते हैं। आइये जानते हैं मूली के पत्तों की भुजिया बनाने की आसान रेसिपी।

मूली के पत्तों की भुजिया बनाने की रेसिपी

पहला Step – मूली के पत्तों की भुजिया बनाने के लिए आप सबसे पहले मूली को अलग कर लें और बारीक टुकड़ों में काट लें। अब मूली के पत्तों को बारीक साग की तरह काट लें और अच्छी तरह पानी से धो लें।

दूसरा Step- अब मूली और उसके पत्तो को थोड़ा पानी डालकर भाप लगा लें। ध्यान रहे आपको मूली को ज्यादा उबलना नहीं है बस हल्का गलाना है। ठंडा होने के बाद मूली और उसके पत्तों को टाइट निचोड़ दें जिससे सारा पानी निकल जाए।

तीसराStep- अब एक कड़ाही या पैन लें। उसमें सरसों का तेल डालें जैसे किसी सब्जी को बनाने के लिए डालते हैं। तेल में हींग, जीरा डालें। अब इसमें 4-5 कली लहसुन बारीक कटा, 2 हरी मिर्च बारीक कटी डालकर भून लें। अब तेल में हल्दी, धनिया पाउडर नमक मिलाएं।

चौथा Step- अब तेल मसाले में मूली और उसके पत्तों को डालकर मिक्स कर लें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और ढ़ककर थोड़ी देर तक पकाएं। जब मूली के पत्ते और मूली पूरी तरह से पक जाएं और मसाले में मिक्स हो जाएं तो गैस बंद कर दें।

पांचवां Step- तैयार है मूली के पत्तों की स्वादिष्ट भुजिया। आप इसे किसी भी दाल के साथ खा सकते हैं। मूली के पत्तों की भुजिया पेट के कीड़े भी खत्म कर देती है। इसे खाने से शरीर को कई जरूरी विटामिन मिलते हैं। आप हफ्ते में 1-2 बार मूली के पत्तों की भुजिया बनाकर जरूर खाएं।

पिछला लेख11 घंटे देरी से चली Delhi जाने वाली Vande Bharat Express
अगला लेखBaburnama में भी दर्ज है Sambhal में मंदिर से Jama Masjid बनने की कहानी