पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह के आज पंजाब लौट सकते हैं।
संभावना है कि परगट सिंह आज दिल्ली में कांग्रेस के प्रस्तावित ‘वोट चोरी’ प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद देर शाम पंजाब लौटेंगे।पंजाब पहुंचने पर वह गोल्डन टेंपल में माथा टेकेंगे। इसके बाद पार्टी का काम संभालने का कार्यक्रम है। चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस लीडरशिप की मीटिंग भी प्रस्तावित है।
वहीं, कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पंजाब में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैलियों का दौर शुरू होगा। कांग्रेस ने पंजाब में AAP और BJP को घेरने के लिए माइक्रो प्लान की रणनीति तैयार की है। इसमें ब्लॉक और बूथ लेवल पर रैलियां करने के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में जाकर पेंफ्लेट बांटने तक का प्लान शामिल है।
नवनियुक्त प्रधान के पंजाब लौटने के साथ ही उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी को खत्म कर नेताओं को एक टीम के रूप में साथ लेकर चलने की होगी। इसके साथ ही वड़िंग गुट की नाराज ब्रिगेड को साथ लाना भी उनके लिए चुनौती रहेगी। सोमवार को उन्होंने दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग में हिस्सा लिया और राहुल गांधी से मिले।
कांग्रेस की मीटिंग में भाग लेते पंजाब के नवनियुक्त सूबा प्रधान परगट सिंह।
कांग्रेस की मीटिंग में भाग लेते पंजाब के नवनियुक्त सूबा प्रधान परगट सिंह।
मीटिंग से 3 संकेत…AAP-BJP को माइक्रो प्लान से घेरेगी कांग्रेस
  • 10 से 20 अक्टूबर तक शक्ति प्रदर्शन: दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग के बाद जयराम रमेश और जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस इलेक्शन वाले राज्यों सहित सभी राज्यों में 10 से 20 अक्टूबर तक ब्लॉक लेवल प्रदर्शन करेगी। इन प्रदर्शनों की अगुवाई ब्लॉक लेवल, जिला लेवल और स्टेट लेवल नेता करेंगे। इसके तहत साइकिल यात्रा, पद यात्रा और रैलियां निकाली जाएंगी। पंजाब में भी इस तरह की रैलियों का आयोजन होगा। इनमें जुटने वाली भीड़ ही कांग्रेस का पंजाब में भविष्य तय करेगी।
  • 25 अक्टूबर 25 नवंबर तक विलेज लेवल चौपाल: कांग्रेस वोट चोरी कैंपन को लेकर विलेज लेवल चौपाल कार्यक्रम चलाएगी। पंजाब में इसके तहत कार्यक्रम किए जा सकते हैं। इससे कांग्रेस एक-एक बूथ में जाकर उन लोगों तक पहुंच बनाएगी जिनकी SIR में वोट कट गई है। कांग्रेस लीडरशिप का कहना है कि इन लोगों के नाम फिर से वोटर लिस्ट में जुड़वाने के साथ ही इनको अपना फेस बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत पंजाब कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर माइक्रोमैनेजमेंट की भी तैयारी करेगी और कार्यक्रमों से वोटर्स का भी रुख भांपेगी।
  • नवरात्रि में लोगों को पेंफ्लेट बांटे जाएंगे: कांग्रेस का धार्मिक कार्यक्रमों के जरिए भी अपनी बात लोगों तक पहुंचाने का कार्यक्रम है। दिल्ली में हुई कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में तय हुआ है कि कांग्रेस सभी राज्यों में नवरात्र के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में पेंफ्लेट बांटने का कार्यक्रम चलाएगी। इन फेंफ्लेट में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की गलत पॉलसियों के खिलाफ आवाज उठाई जाएगा और वोट चोरी के मुद्दे को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
मीटिंग हाल में नोटपैड पर इंस्ट्रक्शन नोट करते पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह।
मीटिंग हाल में नोटपैड पर इंस्ट्रक्शन नोट करते पंजाब कांग्रेस के प्रधान परगट सिंह।
पर्पल पगड़ी-हाथ में डायरी, नोट बनाते नजर आए परगट कांग्रेस हाईकमान की मीटिंग में पर्पल पगड़ी बांधकर पहुंचे परगट सिंह के हाथों में पेन-पैड नजर आया। मीटिंग हॉल की लास्ट लाइन में बैठे परगट सिंह राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और मल्लिकार्जुन खड़गे की बताई बातों का नोटपैड पर नोट्स बनाते नजर आए।
25-26 नवंबर को स्टेट रैलियां, पंजाब का नाम तय नहीं दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में पंजाब से कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान परगट सिंह ने भी भाग लिया। इस दौरान बताया गया कि यूपी सहित 6 अलग-अलग जगह से दिल्ली चलो यात्रा शुरू की जाएगी। हालांकि ये यात्रा चुनावी राज्य वाले पंजाब से भी दिल्ली जाएगी या नहीं इसके बारे में क्लीयर नहीं किया गया है। कांग्रेस लीडरशिप ने बताया कि वोट बचाओ, देश बचाओ और सीईसी हटाओ के नारे के साथ रैलियां होंगी। सभी रैलियां दिल्ली पहुंचेंगे और यहां पर बड़ा प्रदर्शन होगा।
पिछला लेखJalandhar में पुलिसकर्मियों ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी:लोगों ने घेरा वाहन, बोले- नशे में थे, गाड़ी भी नियंत्रित नहीं हो रही थी
अगला लेखAmritsar में निहंगों ने युवक को पीटा:दो ने हाथ पकड़े, तीसरे ने डंडे मारे; फिर 7 सेकंड में 4 थप्पड़ जड़े