Punjab Government on private vehicles

Punjab Private Vehicle News: पंजाब में निजी वाहनों पर ‘Punjab Government’ या ‘Government of Punjab’ लिखकर सरकारी वाहन जैसा प्रभाव पैदा करने का मामला अब कानूनी जांच के दायरे में आ सकता है। सरकारी कर्मचारियों सहित कुछ लोगों द्वारा अपने निजी वाहनों पर सरकारी पहचान लिखवाने के बढ़ते चलन को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

Private Car पर ‘Punjab Government’ लिखना कितना Legal?

सीनियर एडवोकेट साईं किरण परिंजा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट को पत्र लिखकर इस मामले में स्पष्टता और कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यदि कोई वाहन निजी व्यक्ति के नाम पर Registered है और किसी सरकारी विभाग के नाम पर पंजीकृत नहीं है, तो उस पर ‘Punjab Government’ जैसी सरकारी पहचान लिखने की अनुमति को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति का सरकारी कर्मचारी होना और उसका वाहन सरकारी होना दो अलग-अलग बातें हैं। केवल सरकारी नौकरी में होने से किसी कर्मचारी की निजी गाड़ी सरकारी वाहन नहीं बन जाती।

Google search engine

सरकारी Vehicle जैसा Impression देने पर उठे सवाल

एडवोकेट परिंजा के मुताबिक, यदि किसी Private Vehicle पर इस तरह से ‘Punjab Government’ लिखा गया है कि Police, Traffic Officials, Toll Staff या आम लोग उसे सरकारी वाहन समझ सकते हैं, तो इसकी जांच जरूरी है। उन्होंने मांग की कि पंजाब में ऐसे वाहनों की जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि वाहन की RC में मालिक कौन है और उसकी category क्या है।

RC और Permission की हो जांच

मामले में यह भी मांग की गई है कि अधिकारियों द्वारा यह जांच की जाए कि निजी वाहन पर ‘Punjab Government’ या ‘Government of Punjab’ लिखने के लिए किसी सक्षम अधिकारी से लिखित अनुमति ली गई है या नहीं। साथ ही यह भी देखा जाए कि ऐसी marking से आम लोगों या सरकारी कर्मचारियों को वाहन की वास्तविक पहचान के बारे में भ्रम तो नहीं हो रहा।

Motor Vehicles Act की Section 111(2)(e) का हवाला

एडवोकेट साईं किरण परिंजा ने Motor Vehicles Act, 1988 की Section 111(2)(e) का हवाला देते हुए कहा कि राज्य सरकार को वाहनों पर registration mark के अलावा दिखाई जाने वाली जानकारी और उसके तरीके को लेकर नियम बनाने की शक्ति है। इसी आधार पर उन्होंने निजी वाहनों पर सरकारी पहचान प्रदर्शित करने की legal validity और तरीके की जांच की मांग की है।

पिछला लेखUS Citizenship Cancellation: 30 साल से अमेरिका में रह रहे Indian-Origin Man पर कार्रवाई, Citizenship रद्द करने के लिए Court में केस
अगला लेखBathinda Bomb Threat: नगर निगम और Mayor Office को उड़ाने की धमकी, School-Court और Delhi Train भी निशाने पर