Punjab SIR Voter List 2026: पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले Election Commission के निर्देशों पर चल रहा Special Intensive Revision (SIR) अभियान अब अहम चरण में पहुंच गया है। SIR के पहले राउंड की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और 13 अगस्त 2026 को Draft Voter List जारी होने की उम्मीद है। ऐसे में जिन लोगों ने SIR के दौरान अपना Verification कराया है, वे Draft Electoral Roll में अपना नाम चेक कर सकेंगे।
पंजाब में SIR के दौरान सामने आए ये आंकड़े
SIR प्रक्रिया के दौरान चुनाव विभाग को बड़ी संख्या में ऐसे Voters मिले हैं, जिनके Electoral Records में विभिन्न तरह की विसंगतियां सामने आई हैं।
उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक:
- करीब 9.5 लाख Voters स्थायी रूप से पंजाब से बाहर जा चुके हैं।
- करीब 5.75 लाख Voters की मृत्यु हो चुकी है।
- लगभग 1.20 लाख Duplicate Voters की पहचान हुई है।
- करीब 4.12 लाख Voters का पंजाब में पता नहीं चल पाया।
हालांकि, इन श्रेणियों में आने वाले मतदाताओं के लिए प्रक्रिया पूरी तरह समाप्त नहीं होती। Draft Voter List जारी होने के बाद अगर किसी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं है या रिकॉर्ड में कोई गलती है, तो वह संबंधित ERO (Electoral Registration Officer) या BLO (Booth Level Officer) के पास Claim या Objection दाखिल कर सकता है।
Draft Voter List में अपना नाम कैसे Check करें?
मतदाता अपना नाम Election Commission के Voter Portal पर Online Check कर सकते हैं।
Step 1: Election Commission के official voter portal पर जाएं।
Step 2: “Search in Electoral Roll” विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3: नाम, पिता/पति का नाम, उम्र, State, District और Assembly Constituency जैसी जानकारी भरें।
Step 4: अगर आपके पास Voter ID/EPIC Number है तो उसके जरिए भी Electoral Roll में अपना नाम Search कर सकते हैं।
Step 5: Captcha/OTP जैसी मांगी गई जानकारी पूरी करने के बाद Search पर क्लिक करें।
अगर आपका नाम Draft Electoral Roll में मौजूद है, तो आपकी voter details स्क्रीन पर दिखाई देंगी। उपलब्ध होने पर View Details विकल्प से संबंधित voter information भी देखी जा सकती है।
Electoral Roll PDF से भी कर सकते हैं नाम Check
Voters अपने क्षेत्र की Electoral Roll PDF भी Download कर सकते हैं। इसके लिए State, District, Assembly Constituency और Polling Station की जानकारी चुनकर संबंधित PDF डाउनलोड करें।
PDF खुलने के बाद उसमें अपना नाम, मकान नंबर और अन्य voter details Search करके रिकॉर्ड चेक किया जा सकता है।
BLO से भी कर सकते हैं संपर्क
अगर Online नाम चेक करने में परेशानी हो रही है, तो मतदाता अपने क्षेत्र के BLO (Booth Level Officer) से संपर्क कर Draft Voter List की Hard Copy में भी अपना नाम देख सकते हैं।








