जालंधर में डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े मामले में बीती रात आदमपुर थाने के बाहर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

करीब डेढ़ घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद लोग वहां से चले गए। प्रदर्शनकारियों ने ‘बिल्ला’ नाम के एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया पर डेरे और संत निरंजन दास जी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन के बाद लोगों ने इस मामले में पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ताओं ने अभी तक आरोपों से जुड़े कोई ठोस सबूत या तथ्य नहीं दिए हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने दी मीडिया को जानकारी।
स्थानीय लोगों ने दी मीडिया को जानकारी।
दो गुटों में आपसी विवाद का मामला सामने आया
SHO परविंदर सिंह ने बताया कि करतारपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े कुछ व्यक्तियों और गुटों के बीच आपसी मनमुटाव का मामला सामने आया था। इसी आपसी मतभेद के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कुछ पोस्ट शेयर की गईं।
शिकायतकर्ताओं बलवीर सिंह जो की डेरा बल्ला के रहने वाले है। उनका आरोप था कि इन पोस्ट्स में डेरे की धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां की गई हैं। आरोपी व्यक्ति की पहचान ‘बिल्ला’ के रूप में की गई है, जिस पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह शिकायत चमो गांव के निवासी बलवीर सिंह द्वारा दर्ज कराई गई है, जो खुद को डेरा सचखंड बल्लां का श्रद्धालु और उपासक बताते हैं।
रविदास समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव
शिकायत मिलने के बाद रविदास समाज और स्थानीय संगठनों के लोग इकट्ठा होकर थाने के बाहर पहुंचे और अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि, पुलिस प्रशासन के साथ हुई बातचीत और त्वरित हस्तक्षेप के बाद यह प्रदर्शन लगभग 1 से 1.5 घंटे के भीतर ही शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया गया।
SHO परविंदर सिंह ने स्पष्ट किया कि शिकायत ले ली गई है, लेकिन अभी तक आरोपी के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री का कोई लिखित या डिजिटल प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया है।
मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी
पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। दिए गए आवेदन के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पिछला लेखJalandhar में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:1300 कुर्सियां समेत सामान जला, 20 लाख का नुकसान
अगला लेखAmritsar में ट्रक ने 2 साल की बच्ची को कुचला:मां के साथ स्कूटी पर जा रही थी, बैक करते वक्त मारी टक्कर