कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है।

कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। लैंगली में जीवन जोहल की लग्जरी रेंज रोवर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, जीवन का संबंध ‘ब्रदर्स कीपर्स’ गैंग से था। उसे और उसकी पत्नी को खतरे को लेकर चेतावनी दी गई थी।
मामला 5 अक्टूबर का है। शाम को लैंगली स्थित ‘कैक्टस क्लब कैफे’ के बाहर सफेद रंग की एक लग्जरी रेंज रोवर गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान गाड़ी के अंदर बैठे जीवन जोहल (23) को 2 हमलावरों ने गोलियां मार दीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
कुछ दूरी पर जलती हुई गाड़ी बरामद हुई
घटनास्थल से 1 किलोमीटर दूर जलती गाड़ी बरामद हुई। आशंका जताई जा रही है कि हमलावरों ने सबूत मिटाने के इरादे से गाड़ी को आग लगा दी। पुलिस का कहना है कि वह अभी यह जांच कर रही है कि गाड़ी का सीधा संबंध जोहल की हत्या से है या नहीं।
टारगेट किलिंग के पीछे मुख्य साजिशकर्ता कौन
फिलहाल, इंटीग्रेटेड होमिसाइड इन्वेस्टिगेशन टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जीवन जोहल किन-किन आपराधिक गतिविधियों में शामिल था और इस टारगेट किलिंग के पीछे मुख्य साजिशकर्ता कौन है।
पिछला लेखLudhiana में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो
अगला लेखGold-Silver Price: इस हफ्ते कितना सस्ता या महंगा हुआ सोना चांदी? जानें लेटेस्ट रेट