पुलिस ने लोगों की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया।

लुधियाना ग्रामीण के सुधार थाना क्षेत्र के गांव सुधार पत्ती धालीवाल में आज सिंगर बलजीत सिंह का शव संदिग्ध हालात में मिला। बलजीत सिंह गाने भी लिखता था। सिंगर के घर से कई दिनों से बदबू आ रही थी। बदबू तेज होने पर आसपास के लोगों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
जानकारी मिलते ही सुधार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घर का दरवाजा खुलवाया। अंदर बैड पर बलजीत सिंह का शव पड़ा मिला। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पता चल सके कि पिछले कुछ दिनों में मृतक के घर के आसपास कौन-कौन लोग आए-गए थे।
शव के पास सूखा हुआ खून मिला
मृतक पिछले कई दिनों से नजर नहीं आया था। आशंका है कि उसकी मौत करीब चार-पांच दिन पहले हुई होगी, क्योंकि शव सड़ने लगा था। शव के पास सूखा हुआ खून भी मिला है। हालांकि, खून किस वजह से आया और बलजीत सिंह की मौत किन हालात में हुई इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
डॉग स्क्वाड और CIA टीम मौके पर पहुंचीं
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुधार थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे घर और आसपास के इलाके की तलाशी शुरू कर दी। फॉरेंसिक विभाग, डॉग स्क्वाड और CIA की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और जांच में जुट गईं।
मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ नहीं
जांच अधिकारी के मुताबिक, शव बैड पर पड़ा मिला है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
पिछला लेखKotakpura गोलीकांड-चडीगढ़ कोर्ट में Sukhbir Badal पेश:EX DGP सैनी की VC याचिका पर जवाब तलब
अगला लेखJalandhar में Hockey Stadium को लेकर कंट्रोवर्सी:कांग्रेस का दावा- MLA परगट सिंह की ग्रांट से बना मैदान, उद्घाटन AAP हलका इंचार्ज ने किया