Aap leader baltej pannu

आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और कानून अपना काम कर रहा है: बलतेज पन्नू

Chandigarh News: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए पीड़ित परिवार के साथ गहरी सहानुभूति व्यक्ता की है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो कोई भी यह सोचता है कि वह कानून हाथ में लेकर पुलिस और प्रशासन के चंगुल से बच जाएगा, तो यह सिर्फ एक भ्रम है।

Google search engine

 

आप पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा, “कल मानसा में जो घटना हुई, उससे सभी को बहुत दुख हुआ है। आम आदमी पार्टी और भगवंत मान सरकार इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।”

 

आप पंजाब मीडिया इंचार्ज ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुरू से ही यह संदेश दिया है: पंजाब में नशा और नशा तस्करों के खिलाफ ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी लागू है। अगर कोई कानून अपने हाथ में लेता है, जैसा कि मानसा के व्यक्ति ने किया, तो पुलिस अपना काम करती है। पुलिस ने अपना काम किया और उसे 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। कानून अपना काम कर रहा है, और प्रशासन अपना काम कर रहा है। इतनी जल्दी कार्रवाई कभी नहीं हुई।”

 

बलतेज पन्नू ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कितना भी ताकतवर क्यों न हो, अगर उसे यह गलतफहमी है कि कानून अपने हाथ में लेने से वह कानून की नज़रों से बच जाएगा, तो वह पूरी तरह से गलत है। पंजाब में कानून का राज है और यहां कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।

पिछला लेखAmritsar Mad Sandhu Murder Case: मुंबई से मुख्य आरोपी Jobanpreet गिरफ्तार, 3 पिस्तौल और 11 कारतूस बरामद
अगला लेखपंजाब में 154 और आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित किए – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान