Punjab News: अमृतसर में सोशल मीडिया Influencer मैड संधू हत्याकांड मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जालंधर की Counter Intelligence Team ने मुंबई ATS के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बताए जा रहे जोबनप्रीत को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 3 पिस्तौल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद किए गए हैं।
Mumbai ATS के साथ मिलकर की कार्रवाई
पंजाब के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने मुंबई ATS के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि जोबनप्रीत ने विदेश में बैठे कथित Handlers के निर्देश पर शूटर्स तक हथियार पहुंचाने, Funding और Logistical Support देने में भूमिका निभाई थी।
3 पिस्तौल, 5 मैगजीन और 11 कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से 3 Pistols, 5 Magazines और 11 Cartridges बरामद करने का दावा किया है। बरामद हथियारों और कथित आपराधिक नेटवर्क को लेकर जांच की जा रही है।
तरनतारन में रंगदारी की फायरिंग से भी कनेक्शन
DGP के मुताबिक, शुरुआती जांच के दौरान आरोपी ने तरनतारन जिले में रंगदारी से जुड़ी गोलीबारी की तीन घटनाओं में अपनी संलिप्तता कबूल की है। पुलिस अब इन घटनाओं के साथ-साथ कथित गैंगस्टर नेटवर्क और विदेश में बैठे हैंडलर्स के संबंधों की भी जांच कर रही है।
Gangster Network के खिलाफ जांच तेज
पंजाब पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई के जरिए संगठित अपराध और गैंगस्टर नेटवर्क के आगे-पीछे जुड़े लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।








