अमृतसर में सुखवीर सिंह बादल पर फायरिंग हुई है।

पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली चीफ सुखबीर सिंह बादल पर अमृतसर में फायरिंग हुई है। जानकारी के अनुसार, अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक व्यक्ति ने शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर गोलियां चला दीं।
मौके पर मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को काबू कर लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। गोलीबारी में सुखबीर सिंह बादल बाल-बाल बच गए।
हमले का वीडियो आया सामने
आरोपी की पहचान गुरदासपुर के डेराबाबा नानक के रहने वाले नारायण सिंह चौड़ा के रूप में हुई है। वह दल खालसा का सदस्य है। 2013 में UAPA में गिरफ्तार हुआ था। गोली चलाने का वीडियो भी सामने आया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि नारायण सिंह आरोप से गोल्डन टेंपल के गेट पर पहुंचता है। जब वह सुखबीर बादल के करीब पहुंचा तो कमर के नीचे छिपाकर रखे गए पिस्टल को निकाल कर फायरिंग करने लगता है।
सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात कुछ सेवादारों की तुरंत हमलावर पर नजर पड़ जाती है और उसे पकड़ लिया जाता है। वीडियो में देखा जा रहा है कि गोली सुखबीर सिंह बादल को निशाना बनाकर चलाई गई लेकिन मिस हो गई और टेंपल के गेट पर जा लगी।
शिरोमणि अकाली दल ने लगाया पंजाब पुलिस पर आरोप
अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में उस समय गोलियां चलाई गईं, जब शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उनके लिए घोषित धार्मिक दंड के तहत ‘सेवा’ कर रहे थे। वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब पुलिस पर पर्याप्त सुरक्षा मुहैया नहीं कराने का आरोप लगाया है।
पिछला लेखपिता SDM, NIT से B.Tech, 2 सरकारी नौकरी छोड़ पास की UPSC…; IPS हर्षवर्धन की पहली पोस्टिंग के दौरान ही चली गई सड़क हादसे में जान
अगला लेखTelangana में भूकंप के तेज झटके से कांपी धरती, Hyderabad में भी महसूस हुए