Jalandhar Corporation news

Jalandhar News: नगर निगम जालंधर की बकाया राशि से जुड़े मामले में करीब 100 डिफॉल्टर कॉलोनाइजरों के खिलाफ FIR दर्ज करवाने की प्रक्रिया तीन महीने बाद भी आगे नहीं बढ़ सकी है। नगर निगम की ओर से पुलिस कमिश्नर को संबंधित कॉलोनाइजरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक FIR दर्ज होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

नगर निगम ने करीब तीन महीने पहले संबंधित कॉलोनाइजरों के खिलाफ BNS और PAPRA Act के तहत आपराधिक मामले दर्ज करवाने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी। इसके साथ ही डिप्टी कमिश्नर को पत्र भेजकर संबंधित कॉलोनाइजरों के खाली प्लॉटों की रजिस्ट्रियों और संपत्ति से जुड़े लेन-देन पर रोक लगाने की सिफारिश भी की गई थी।

Google search engine
पिछला लेखमैड संधू हत्याकांड में नया मोड़, वायरल ऑडियो में लक्की जोहल-मनी पन्नू ने ली जिम्मेदारी का दावा
अगला लेखअमृतसर कांग्रेस जिला प्रधान सौरभ मदान के खिलाफ FIR, पार्टी की महिला नेता ने लगाए आरोप