amritsar news

Amritsar News: पंजाब के अमृतसर में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के बीच जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के प्रधान सौरभ मदान उर्फ मिट्ठू के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह मामला कांग्रेस की पंजाब PCC डेलीगेट शिवानी शर्मा की शिकायत के आधार पर थाना मकबूलपुरा पुलिस ने दर्ज किया है।

शिवानी शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि 3 अक्टूबर को दोपहर करीब 12 बजे सौरभ मदान अपने गनमैन और ड्राइवर के साथ न्यू अमृतसर स्थित उनके घर पहुंचे थे। शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान कथित तौर पर उनके साथ बदसलूकी और गाली-गलौज की गई।

Google search engine

धक्का देने और गमले तोड़ने का आरोप

शिकायतकर्ता के मुताबिक, जब उन्होंने कथित व्यवहार का विरोध किया और सौरभ मदान को घर से जाने के लिए कहा, तो उन्होंने कथित तौर पर उन्हें धक्का दिया, जिसके बाद वह पीछे गिर गईं।

शिवानी शर्मा ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि घर के बाहर रखे गमलों को तोड़ा गया और घर में काम करने वाली महिलाओं के साथ भी कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया।

पिछला लेखजालंधर नगर निगम के करीब 100 डिफॉल्टर कॉलोनाइजरों पर FIR में देरी, करोड़ों की वसूली का मामला अटका
अगला लेखPunjab Police में 10,000 नई भर्तियों का ऐलान, CM Bhagwant Mann बोले- नशे के खिलाफ लड़ाई होगी और मजबूत