होम International बड़ी खबर : अमृतसर से माता वैष्णो देवी जा रही बस खाई...

बड़ी खबर : अमृतसर से माता वैष्णो देवी जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, 75 लोग थे सवार, देखें वीडियो

0

अमृतसर, (punjabprotv) : इस समय की दुखद खबर जम्मू से आ रही है. अमृतसर से माता वैष्णो देवी कटरा (जम्मू कश्मीर) जा रही बस खाई में गिर गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि बस अमृतसर से कटरा जा रही थी. जैसे ही बस नेशनल हाइवे 44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. बस में करीब 75 लोग सवार थे. इनमें से 10 की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों को जम्मू इलाज के लिए भेज दिया गया.

पिछला लेखभगवंत मान सरकार का एक और बड़ा फैसला, पंजाब की तहसीलों में अब लोगों को नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, पढ़ें
अगला लेखआईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी ने रिटायरमेंट को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान, पढ़ें