होम International पंजाब में बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, टैक्सेशन विभाग ने जारी...

पंजाब में बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, टैक्सेशन विभाग ने जारी किए आदेश, पढ़ें

0

चंडीगढ़, (punjabprotv) : पंजाब में पेट्रोल और डीजल महंगा हो गया है. राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों पर वैट बढ़ा दिया है. वैट बढ़ने के बाद राज्य में पेट्रोल अब 98.65 रुपये प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल 88.95 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. मिली जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार के टैक्सेशन विभाग ने एक नोटिफिकेशन जारी करके इसका ऐलान किया है. इसके अनुसार पंजाब में पेट्रोल 92 पैसे और डीजल 88 पैसे महंगा हो गया है. राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में वैट बढ़ाने का फैसला किया गया है.

पिछला लेखअजीत अखबार के संपादक बरजिंदर सिंह हमदर्द को विजिलेंस ने फिर से जांच के लिए बुलाया, इस दिन जाना पड़ेगा, पढ़ें
अगला लेख12 जून को पंजाब बंद की कॉल, जालंधर में होगा सबसे ज्यादा असर, पढ़ें वजह