CJP founder Abhijeet Deepke said he has been diagnosed with typhoid, even as the party continues its protest over the paper leak issue. The Centre is expected to clarify its stand on Education Minister Dharmendra Pradhan’s resignation during the third round of talks today.
Punjab Pro TV (PPTV News): पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। इसके बावजूद पार्टी ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।
उधर, दिल्ली पुलिस ने एहतियात के तौर पर जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए अतिरिक्त बैरिकेडिंग कर दी है। CJP ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तो 20 जुलाई की तरह फिर बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना सरकार से बातचीत का कोई औचित्य नहीं है। CJP और केंद्र सरकार के बीच शनिवार दोपहर 3:30 बजे तीसरे दौर की बैठक होने की संभावना है, जिसमें सरकार अपने रुख से अवगत करा सकती है।
इससे पहले पार्टी ने दावा किया था कि सरकार ने आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता और आंदोलनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने पर सहमति जताई है।













