जालंधर में एक्साइज टीम और शराब तस्करों के बीच हुई धक्का-मुक्की के दौरान गोली चली।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया। दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। एडीसीपी सिटी-2 राकेश यादव (पीपीएस) ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर एक्साइज विभाग की टीम ने भार्गव कैंप इलाके में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने बोनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और मौके से अवैध शराब भी बरामद की।
दो पक्षों में विवाद बढ़ा, गोलियां चली
कार्रवाई के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस और एक्साइज विभाग की कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और गोली चलने की घटना हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी।

पिछला लेखहवा में ही झटका खाने लगी थाइलैंड से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट, कई यात्री हुए घायल
अगला लेखAmritsar में पूर्व CM के खिलाफ लगे पोस्टर:लिखा- घर-घर दे विच चली गल, चन्नी चल्या भाजपा वल; कांग्रेस से निकालने की अपील