कृति सेनन हाल ही में ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन स्पेशल ऐड में दिखी थीं.

 बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इस वक्त सुर्खियां बटोर रही हैं. वजह है ज्वेलरी ब्रांड का रक्षाबंधन स्पेशल ऐड, जिसमें एक्ट्रेस ने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज और केप पहना हुआ था. पहले उनकी ड्रेस और फिर कुत्ते को राखी बांधने को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने इसे लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि- ”रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के लिए यह ड्रेस सही नहीं है.” कृति सेनन के रिएक्शन के बाद अब इस ज्वेलरी ब्रांड यानी GIVA ने ऐड वापस ले लिया है. जी हां, ट्रोलिंग के बाद कंपनी का पूरा बयान सामने आया है. कंपनी ने स्टेटमेंट दिया है कि ”हमें भारतीय संस्कृति, परंपरा और त्योहारों का पूरा सम्मान है.”
ज्वेलरी ब्रांड Giva के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा गया है कि, ”भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति हमारे मन में सर्वोच्च सम्मान और गहरा आदर है. एक ब्रांड के तौर पर हमने हमेशा पूरे परिवार के साथ इन खुशी के पलों को मनाने में विश्वास रखा है. और इस बार हम इस प्यार और जश्न को अपने पालतू जानवरों (pets) तक भी बढ़ाना चाहते थे. अगर हमारे हालिया ऐड से अनजाने में समाज के कुछ हिस्सों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, तो ऐसा करने का हमारा कोई इरादा नहीं था. सम्मान व्यक्त करते हुए, हमने उस ऐड को सभी प्लेटफॉर्म्स से वापस ले लिया है.” इससे पहले कृति सेनन ने भी ट्रोलर्स का जवाब दिया था.

ट्रोलिंग के बाद कृति ने दिया था जवाब

दरअसल कृति सेनन ने इस पूरे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आलोचकों को जवाब दिया था. उन्होंने लिखा था- ”हम महिलाओं को यह बताना कब बंद करेंगे कि उन्हें क्या पहनना चाहिए? हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारे दिल में होती हैं, कपड़ों की नेकलाइन में नहीं.” इस दौरान कुत्ते को राखी बांधने के सीन का बचाव करते हुए कृति ने कहा, ”रक्षाबंधन सुरक्षा का वादा और प्रार्थना है… हमारे लिए यह सुरक्षा का वादा हमारे कुत्तों तक भी जाता है, क्योंकि वो भी हमारे परिवार का ही हिस्सा हैं.” हालांकि, अब ज्वेलरी ब्रांड ने भी कह दिया है कि, उनका इरादा किसी की धार्मिक या सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था.

कंगना रनौत ने उठाए थे सवाल

कंगना रनौत ने इस ऐड पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए तीखा तंज कसा था. वो इसे ‘जानबूझकर अजीब’ बताया. और कहा था कि भारतीय त्योहारों की गरिमा और सादगी को आधुनिकता के नाम पर खराब नहीं किया जाना चाहिए.”
पिछला लेखRishabh Pant से बात करना सोनल दिनुशा को ले डूबा, शतक लगाने के बाद कर दी इतनी भयानक गलती
अगला लेखदेश में महंगाई की मार और बीजेपी कर रही बेतुकी बात…प्याज, चीनी और तेल की बढ़ती कीमतों पर खरगे का हमला