अमृतसर में आज पंजाब सरकार की ओर से लोक मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यक्रम में स्थानीय लोगों से सीधा संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री गोइंदवाल साहिब में चल रहे लोक मिलनी कार्यक्रम के बाद दोपहर में चविंडा देवी पहुंचेंगे। इस दौरान लोग अपने क्षेत्र की समस्याएं, विकास कार्यों से जुड़ी मांगें और अन्य जनहित के मुद्दे मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे।
विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी
कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद कायम करना है। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ पंजाब सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा होने की संभावना है। इसके साथ ही पंजाब सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने पर भी जोर रहेगा।
2027 चुनाव से पहले सीएम मान का जनसंपर्क अभियान तेज
आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को देखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के लोक मिलनी कार्यक्रम को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। उनकी समस्याएं व प्रतिक्रिया जान रहे हैं।
लोक मिलनी कार्यक्रमों के जरिए सरकार का फोकस लोगों की शिकायतें सुनने, उनके समाधान के निर्देश देने और सरकार की योजनाओं व कामकाज की जानकारी जनता तक पहुंचाने पर है।