अमृतसर में 29 अगस्त को जिला स्तरीय माउंटेन टेरेन बाइक (MTB) साइक्लिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता अमृतसर-अटारी रोड पर खासा स्थित डी-मार्ट के नजदीक होगी। इसमें अमृतसर के अलावा तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट के साइकिलिस्ट भी हिस्सा लेंगे।
साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब की ओर से राज्य के सभी 23 जिलों में जिला स्तरीय MTB प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इनमें सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर और यूथ वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे।
साइकिलिस्टों के लिए पंजीकरण अनिवार्य
साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के महासचिव जगदीप सिंह ने बताया कि अमृतसर में होने वाली प्रतियोगिता के लिए बावा सिंह कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले साइकिलिस्टों के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। पंजीकरण मौके पर किया जाएगा।
दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करवाना होगा
पंजीकरण फॉर्म साइक्लिंग एसोसिएशन ऑफ पंजाब के आधिकारिक फेसबुक पेज से डाउनलोड कर पहले से भरा जा सकता है। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता स्थल पर आवश्यक जानकारी और दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करवाना होगा। केवल विधिवत पंजीकृत साइकिलिस्टों को ही प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।
प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर और यूथ वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे।
प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर और यूथ वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे।
अनुभवी तकनीकी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई
एसोसिएशन की ओर से प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष और पारदर्शी संचालन के लिए अनुभवी तकनीकी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य पंजाब में उभर रही साइक्लिंग प्रतिभाओं को मंच देना और खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धी क्षमता, सहनशक्ति तथा खेल भावना को परखना है।
राज्य स्तर पर पहचान बनाने का स्थानीय खिलाड़ियों को मौका
अमृतसर सहित चार जिलों के अधिक से अधिक साइकिलिस्टों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की गई है। अमृतसर में होने वाली इस प्रतियोगिता को स्थानीय साइकिलिस्टों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे राज्य स्तर पर पहचान बनाने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
पिछला लेखAmritsar में आज CM मान करेंगे लोक मिलनी:सीधे जनता से सुनेंगे समस्याएं, अधिकारियों को देंगे समाधान के निर्देश
अगला लेखTibet से आई बाढ़ ने Nepal में तबाही मचाई:कई गांवों में पानी घुसा, पुल टूटा-गाड़ियां बहीं; 9 पुलिसकर्मी लापता