Ludhiana News: आम आदमी पार्टी पंजाब द्वारा गठित नशा मुक्ति मोर्चा के लुधियाना ईस्ट विंग की ओर से पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में क्षेत्र में नशे की रोकथाम, युवाओं को नशे से दूर रखने और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

बैठक के दौरान पुलिस और मोर्चा पदाधिकारियों के बीच आपसी तालमेल मजबूत करने तथा लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया। मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारी पार्टी का उद्देश्य पंजाब में नशे के कारोबार को खत्म करना है

Google search engine

बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि नशे की समस्या को खत्म करने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है। युवाओं को नशे से बचाने और लोगों को जागरूक करने के लिए मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई।

बैठक में डीसीपी रूरल लुधियाना श्री गुरसेवक सिंह PPS, डीसीपी इन्वेस्टिगेशन श्रीमती रुपिंदर कौर भट्टी PPS, एसीपी पूर्वी राज कुमार PPS, एसीपी ट्रैफिक श्री गुरबिंदर सिंह PPS तथा एसएचओ पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7 गगनदीप सिंह और वहीं नशा मुक्ति मोर्चा की और से हलका पूर्वी के को-ऑर्डिनेटर पंकज मेहता ,ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर अभिषेक जलोटा, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर  मोहित मित्तल, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर योगेश जिंदल, फील्ड ऑफिसरों अमन सिंह और वालंटियर मोहित बागला सहित अन्य पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

पिछला लेख‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के तहत, अमृतसर में ‘यूथ रन पंजाब 2026’ में नशा-मुक्त और रंगला पंजाब का संदेश देने के लिए हज़ारों युवाओं ने लगाई दौड़
अगला लेखअश्विन नवरात्र के पहले दिन मनीष सिसोदिया ने स्वास्थ्य मंत्री, विधायक कोहली एवं मेयर के साथ माता श्री काली देवी मंदिर में माथा टेका