सहवाग के बेटे आर्यवीर और द्रविड़ के बेट अन्वय ने पिछले कुछ समय में काफी सुर्खियां बटोरी हैं.

कभी सीनियर इंडिया टीम के लिए एक साथ खेलने वाले  पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटे अब एक साथ जूनियर इंडिया के लिए खेलते दिखाई पड़ेंगे. जूनियर राष्ट्रीय चयन समिति ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के भारत दौरे के लिए दो भारतीय टीम का ऐलान किया है. इसमें तीन एकदिवसीय  मैच और दो बहु-दिनी मैच शामिल हैं. द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ और सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग दोनों को ही वनडे टीम में जगह दी है. हालांकि, दोनों के ही नाम बहु-दिनी मैचों के लिए घोषित दूसरी टीम में नहीं है.
तीन एकदिवसीय मैच और पहला बहु-दिनी मैच राजकोट में खेला जाएगा, जबकि दूसरा बहु-दिवसीय मैच अहमदाबाद में आयोजित होगा. एकदिनी मैचों के लिए भारत U19 टीम:
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशवर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल,  (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग,  वी.के. विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), वी. यशवीर, रोहित यादव, शविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल

बहु-दिनी (Multi-Day) मैचों के लिए भारत U19 टीम:

यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उल्वा, आर्यन यादव
मैच तारीख जगह
पहला यूथ वनडे 18 सितंबर 202 राजकोट
दूसरा यूथ वनडे 21 सितंबर 2026 राजकोट
तीसरा यूथ वनडे 23 सितंबर 2026 राजकोट
पहला यूथ टेस्ट 27–30 सितंबर 2026 राजकोट
दूसरा यूथ टेस्ट 5–8 अक्टूबर 2026 अहमदाबाद
पिछला लेखTibet से उठा सैलाब और नेपाल में ‘जलप्रलय’ से मची तबाही… तस्वीरों में देखें त्रासदी का खौफनाक मंजर
अगला लेखJalandhar में दिल्ली-कटरा रोड पर टिपर ने व्यक्ति को कुचला:घर का इकलौता कमाने वाला था, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया