Punjab Pro TV (PPTV News): पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। रविवार दोपहर बाद जालंधर समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे पंजाब के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। इस दौरान भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। एहतियात के तौर पर राज्य के करीब 10 जिलों में Yellow Alert जारी किया गया है।
भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, श्री मुक्तसर साहिब, बठिंडा और रूपनगर में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।








