A Punjab Police sub-inspector posted at Sudhar police station in Ludhiana has been suspended following serious allegations made by a woman inspector. The SSP Jagraon ordered the suspension after an inquiry, and an FIR has also been registered.
Punjab Pro TV (PPTV NEWS): पंजाब के लुधियाना जिले में महिला इंस्पेक्टर की शिकायत के बाद थाना सुधार में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिबमीत सिंह के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। जांच पूरी होने के बाद एसएसपी जगराओं ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ संबंधित थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला इंस्पेक्टर ने वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर की गई जांच में सामने आए तथ्यों के बाद यह कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।













